फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के पैतृक गांव से मिलेगा इंसाफ, सरकार की ये है योजना

Sun, 07 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बाह क्षेत्र के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर समेत समूचे बाह क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। यहां पर 20 एकड़ जमीन पर मुंसिफ कोर्ट की स्थापना होगी। शनिवार को एसीजेएम आशीष चौरसिया के नेतृत्व में जजों की टीम ने जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर बसी बाह तहसील में हाईकोर्ट ने मुंसिफ कोर्ट की स्वीकृति दे दी थी। जमीन नहीं मिल पा रही थी। शनिवार को एसीजेएम आशीष चौरसिया के नेतृत्व में दिवानी के जजों की टीम बटेश्वर पहुंची। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी, अशोक कुमार ने ऐतिहासिक शिव मंदिर शृंखला के इतिहास के बारे में उन्हें जानकारी दी।

इसके बाद मुंसिफ कोर्ट के लिए जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। 6 अप्रैल 1999 में जिस स्थल से अटल जी ने आगरा इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन का शिलान्यास किया था। उसके पास ही 20 एकड़ जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। जज एडीजे अयूब खान, आरपी श्रीवास्तव, विवेक सिंघल ने इस जमीन को उपयुक्त पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव, तहसीलदार बाह हेमचंद्र शर्मा ने नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक विमल कुमार यादव, लेखपाल अशोक कुमार वर्मा ने जमीन की पैमाइश कराई। एसडीएम बाह अरुण कुमार यादव ने बताया कि जमीन का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। प्रस्ताव डीएम एनजी रवी कुमार के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

40 साल पुरानी है बाह में मुंसिफ कोर्ट की मांग

बाह में मुंसिफ कोर्ट की मांग 40 साल पुरानी है। इसको लेकर वकील से लेकर वादकारियों तक ने संघर्ष किया है। घर के नजदीक न्याय की मांग अब जाकर पूरी होने को है। जिससे इलाके के वकील ही नहीं आमजन की भी उम्मीदें जाग गई है। संघर्ष के बाद ही हाईकोर्ट ने 1989 में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें