फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्पोर्ट्स क्लब ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। टीटू भाटिया स्मृति डे नाइट अंतरजनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार की रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स क्लब मैनपुरी ने खरगजीत नगर मैनपुरी की टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात पहला सेमीफाइनल मुकाबला रेलवे स्पोर्ट्स क्लब और टीटू भाटिया क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स क्लब ने टीटू भाटिया क्लब को 25-19, 25-21 और 25-17 के अंतर से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल खरगजीत नगर मैनपुरी और लॉर्ड कृष्णा स्पोर्ट्स एकेडमी मैनपुरी के बीच खेला गया। यह मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें खरगजीत नगर ने 25-19, 21-25, 25-23, 22-25, 15-12 के अंतर से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला रेलवे स्पोर्ट्स क्लब और खरगजीत नगर के बीच खेला गया। रेलवे स्पोर्ट्स क्लब ने 25-21 और 25-20 के अंतर से जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका नवीन कुमार मिश्रा, उदयप्रताप, अजय चतुर्वेदी, पप्पन ने निभाई। मुख्य अतिथि बलराम सिंह और रवि प्रकाश यादव ने विजेता टीम को 5100 रुपये नकद और विजेता शील्ड प्रदान की। उपविजेता टीम को 3100 रुपये नकद और शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय राठौर, विपिन यादव, राजन राठौर, अमन राज, सौरभ शर्मा, मंगल सिंह, बॉबी यादव, प्रिंस फाइटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें