पंजाब में कृषि बिल के विरोध में भारत बंद और रेल रोकने के एलान के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित किया गया है। अमृतसर तक जाने वाली गाड़ियों को आज से अंबाला तक ही भेजा जाएगा।
इनमें आगरा मंडल की अमृतसर-नांदेड स्पेशल ट्रेन और पश्चिम एक्सप्रेस शामिल हैं। हरियाणा की सीम से लगने वाले कोसीकलां स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।
पंजाब के किसानों ने कृषि बिल के विरोध में 25 सितंबर के भारत बंद और 24 से 26 तक ट्रेन रोकने का एलान किया है। इसके मद्देनजर रेलवे में अलर्ट घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी में बदल गई ताजमहल की व्यवस्था, डिजिटल बना विश्व विख्यात स्मारक
रेलवे अधिकारियों के लिए रेलवे बोर्ड से एडवाइजरी भी जारी की गई है। पंजाब के फिरोजपुर रेल मंडल ने वहां से चलने वाली 14 स्पेशल ट्रेनों को अंबाला तक ही भेजने का निर्णय किया है। गाड़ियां अमृतसर स्टेशन पर नहीं जाएंगी। यह व्यवस्था 26 सितंबर तक की गई है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण रेलवे ट्रैकों से लेकर स्टेशनों पर भी अलर्ट किया गया है। आरपीएफ को ट्रैकों पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो