फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली से आने वाले रेल यात्रियों की टूंडला स्टेशन पर होगी कोविड जांच

Tue, 24 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

  • आज से टूंडला स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डालेगी डेरा
  • स्वास्थ्य विभाग और रेल अधिकारियों ने मिलकर बनाया एक्शन प्लान
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब दिल्ली से टूंडला आने-जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट से कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यह आदेश दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी टूंडला स्टेशन पर अलर्ट रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर बढ़ गया है। ऐसे में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए यूपी सरकार भी अलर्ट है। टूंडला जंक्शन पर प्रतिदिन दिल्ली से आने वाले यात्रियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने रेल अधिकारियों के साथ मिलकर एक्शन प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की कोरोना जांच एंटीजन टेस्ट के माध्यम से करेंगे। 


पॉजिटिव पाए जाने पर रद्द करनी होगी यात्रा 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से टूंडला स्टेशन पर न सिर्फ दिल्ली से आने वाले बल्कि दिल्ली जाने वाले और अन्य यात्रियों की भी जांच कराई जाएगी। इससे कोरोना के प्रसार को रोका जा सकेगा। सभी का रिकॉर्ड संभालकर रखा जाएगा। पॉजिटिव आने वाले यात्रियों को आइसोलेशन में भी भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से टीम टूंडला स्टेशन पर करेगी जांच: अधीक्षक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत रेल अधिकारियों से बातचीत कर योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अभी सिर्फ दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट होगा। यदि कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो नियमानुसार आइसोलेशन में भेजा जाएगा। 

प्रयागराज रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश हैं। रेलवे ने हमें ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। हमारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग की मांग के अनुसार टीम को पूरा सहयोग दिया जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें