बने हुए थे कई केबिन
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना मिली थी कि फतेहाबाद मार्ग पर स्पा में देह व्यापार चल रहा है। इस पर छापा मारा गया। बेसमेंट में सेंटर बना हुआ था। इसमें एक संचालक और युवती मिली। पुलिस ने तलाशी ली।
ये भी पढ़ें - UP: पति ने बेटे के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, छह घंटे तक घर में रखी लाश; बेटी ने बताई वारदात की वजह
केबिन में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं
स्पा सेंटर में कई केबिन बने हुए थे। संचालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, कि केबिन में कुछ भी नहीं है। लेकिन पुलिस ने केबिनों की तलाशी शुरू कर दी। यहां से कोई ग्राहक तो नहीं मिला, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनको कब्जे में लिया गया। संचालक ने स्पा सेंटर का बोर्ड नहीं लगाया था।
ये भी पढ़ें - Agra: सगे फूफा ने लूटी भतीजी की आबरू, इस वजह से घर के बुजुर्ग रहे शांत; अब मिला न्याय
इनको लिया हिरासत में
पुलिस ने संचालक और युवती को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी का कहना है कि स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की पुष्टि हो रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ताजगंज क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है।
ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत