फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने कहा- सत्ता में आए तो एमएसपी पर एक मिनट में कानूनी गारंटी

Mon, 26 Feb 2024 03:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राहुल ने आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यह बात कही। वहीं, यात्रा में पहली बार शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल के साथ फिरोजाबाद-आगरा हाईवे स्थित टेढ़ी बगिया चौराहे से शाहदरा तक रोड शो भी किया।
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून को लागू करने में एक मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगाएंगे। राहुल ने आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यह बात कही। वहीं, यात्रा में पहली बार शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल के साथ फिरोजाबाद-आगरा हाईवे स्थित टेढ़ी बगिया चौराहे से शाहदरा तक रोड शो भी किया। यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं।  

विज्ञापन


राहुल ने कहा, मोदी सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने को तैयार नहीं है, लेकिन हम यह गारंटी देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी यात्रा में न्याय शब्द इसलिए जोड़ा गया, क्योंकि लोग भारी अन्याय का सामना कर रहे हैं। आप गरीब हैं तो चौबीसों घंटे आपको अन्याय का सामना करना होगा। महिला हैं तो अन्याय का सामना करना होगा। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत का कारण अन्याय है। 

अखिलेश बोले-भाजपा ने आंबेडकर के सपनों को किया बर्बाद 
राहुल के साथ मंच साझा करते हुए अखिलेश ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। भाजपा ने डॉ. बीआर आंबेडकर के सपनों को बर्बाद कर दिया है। अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ और 80 पर हराओ का नारा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें