फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराज सिंह पाल बने सह जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रिक्त चल रहे सह जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। राजकीय हाईस्कूल धौरासी पर कार्यरत प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल को प्रमोशन के बाद मैनपुरी के सह जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सह जिला विद्यालय निरीक्षक का पद कुछ सालों से रिक्त चल रहा था। हाल ही में राजकीय हाईस्कूल धौरासी के प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल का प्रमोशन सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर हुआ था। उन्हें नई तैनाती नहीं मिल सकी थी। बुधवार को शासन से जारी सूची में रघुराज सिंह पाल को सह जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं राजकीय हाईस्कूल अमहेरा की प्रधानाचार्य सुलक्षण शर्मा को राजकीय इंटर कॉलेज मानपुरहरी की प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन दिया गया है। रघुराज सिंह पाल के सह जिला विद्यालय निरीक्षक बनने पर भूपेंद्र सिंह चौहान, जगदीश प्रसाद, पंकज यादव, केपी सिंह, प्रशांत सिंह, शिल्पी, रचित, अवधेश सक्सेना, नागेंद्र सिंह, शशीकांत अवस्थी आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें