फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत शोभायात्रा में गूंजे गूंजे राधे राधे के जयकारे

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में भागवत कलश यात्रा में शामिल भक्तजन। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में रविवार को भागवत शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। वराह मंदिर के प्रांगण में 108 पीत वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु सिर पर गंगाजल से भरे घट रखे हुए हरिनाम का संकीर्तन करती हुए शामिल हुईं।
विज्ञापन

भागवत शोभायात्रा वराह मंदिर से प्रारंभ होकर चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपोर, कसरेट, कटराबाजार, चंदन चौक, हरि की पैड़ी होती हुई कथा स्थल मानस मंदिर पहुंची। कथा शास्त्री पंडित संजय कृष्ण ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर घट स्थापना कराई। प्रथम दिन भागवत वाचक संजय कृष्ण ने श्रीमद्भागवत महात्म्य, पांडवादि चरित्र, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव के प्राकट्य की कथा का वर्णन किया। भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे।
इस दौरान मुख्य यजमान पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी, नीतू सिंह, कुमार संभव, मिथलेश वर्मा, सांत्वना पाराशर, आशा शर्मा, सीमा शाक्य, जयप्रकाश दुबे, कालीचरन माफीदार, हेमंत पंडित, कैलाश मिश्र, सत्यनारायण उपाध्याय, योगेश चौधरी, विशाल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें