मंगलवार को प्राकट्योत्सव की धूम
मंगलवार को प्राकट्योत्सव की धूम रहेगी। प्राकट्योत्सव से पहले ही परंपराएं निभाई जा रही हैं। पूजन आदि परंपराओं का उल्लास मंदिर में है। राधाष्टमी को सुबह 4:30 बजे मंदिर में मंगला आरती दर्शन, 5 बजे प्राकट्य दर्शन, 5:30 बजे अभिषेक दर्शन होंगे।
इसके बाद प्रात: 7 बजे गोड़ियामठ महावन द्वारा चाव व गायन की परंपरा निभाई जाएगी। राधाष्टमी पर शृंगार के दर्शन 9 बजे से, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। रात्रि 9 बजे शृंगार आरती आदि कार्यक्रम होंगे।
राधारानी मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने बताया कि कीर्ति नंदिनी वृषभानु की लाडली श्री राधारानी जी का महाभिषेक सवा सौ किलो दूध, दही, घी, बूरा, शहद से किया जाएगा, उन्हें नवीन वस्त्र व आभूषणों से सुसज्जित किया जाएगा।