फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सोमवार को थाने में सीओ ने प्रभारी निरीक्षक व सभी चौकी इंचार्ज से विवेचनाओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र सही ढंग से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ अमर बहादुर ने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की। कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बाल अपराध और महिला संबंधी मामलों अतिशीघ्र विधिक निस्तारण किया जाए। घटना बड़ी हो या छोटी उसकी सूक्ष्मता के साथ जांच करें। अपराधी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। वहीं निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। रात्रि गश्त और पिकेट व्यवस्था को लेकर भी सीओ ने प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैंक चेकिंग व बार्डर चेकिंग पर विशेष सर्तकता बरतने की बात कही। सीओ ने ओआर में दर्ज अपराध व उसमें किए गए निस्तारण संबंधी रिपोर्ट देखी। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें ताकि जनता थाने में शिकायत लेकर आने में झिझके नहीं। जनता से समन्वय बनाकर रखें ताकि समय रहते महत्वूपर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें