संजय प्लेस स्थित डाकघर में तीन बायोमेट्रिक मशीन हैं। सोमवार को एक मशीन चालू मिली। यहां रोज 50 से 60 आवेदन होते हैं, जबकि हर दिन 100 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जिन्हें दूसरे दिन बुलाया जा रहा है। डाकघर के गेट के बाहर महिलाएं आधार कार्ड का फॉर्म भरवाने के लिए भटक रही हैं, कोई फॉर्म नहीं भर रहा। चौकीदार से फॉर्म भरने की गुहार लगानी पड़ रही है।
एक हजार आवेदन हो रहे रोज
आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि आधार कार्ड के लिए सात मशीनें हैं। रोज 1200 से 1300 लोग आते हैं। एक हजार आवेदन भरे जाते हैं। विभिन्न योजनाओं में आधार लिंक होने से आवेदक बढ़ गए हैं।
दो घंटे बाद भी नहीं आया नंबर
शास्त्रीपुरम की अर्चना शर्मा ने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह 10 बजे से आई हूं। इंतजार करते-करते दोपहर के दो बज गए। मेरा नंबर नहीं आया। कल फिर बुलाया है।
मोबाइल नंबर अपडेट कराने आई हूं
आवास विकास की मंजू गुप्ता ने कहा कि दो महीने से पेंशन नहीं आ रही। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आई हूं। मुझे नहीं पता था पहले समय लेना पड़ता है। मैं इतनी पढ़ी लिखी नहीं हूं।