आगरा के बाह में 16 फीट लंबे अजगर ने गाय को जिंदा निगल लिया। ये देख मौके पर चरवाहों की भीड़ जुट गई। वो गाय का आधा हिस्सा निगल चुका था। जब तक उसे बचाया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
आगरा के जैतपुर के पारना गांव के यमुना के बीहड़ में जिंदा गाय को निगलते विशालकाय अजगर को देख चरवाहे सिहर उठे। तस्वीरों से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
जैतपुर के पारना गांव के यमुना के बीहड़ में बुधवार की शाम 4 बजे के करीब अजगर ने गाय का शिकार कर लिया। आबादी से सटे बीहड़ में गाय को निगलते हुए अजगर को चरवाहों ने देखा तो सिहर उठे। अजगर गाय का अगला हिस्सा निगल चुका था। पिछला हिस्सा और पैर बाहर दिख रहे थे। अजगर का पेट फूला हुआ था। जानकारी पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गये।
गाय को अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चरवाहों की मानें तो गाय 14 से 16 फीट लंबे अजगर का देखते ही देखते निवाला बन गई। इसके बाद ग्रामीणों ने डंडे के सहारे अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर बीहड़ तक उसे पहुंचा दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की उन्हें जानकारी नहीं है। बीहड़ में अजगर भोजन की तलाश में शिकार करते हैं।