आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी बृहस्पतिवार को सुबह फतेहपुर सीकरी स्थित कौरई जा रहे थे। वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होना था। रास्ते में रेलवे अंडर पास को पार करते समय जलभराव के कारण उनकी कार फंस गई। जिलाधिकारी को अपनी कार वहीं छोड़कर ट्रैक्टर से रास्ता पार करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सहायता के लिए तत्काल जलभराव को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।