फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रैन बसेरा- जमीन पर ही लगा दिए बिस्तर, कैसे होगा ठंड से बचाव

विज्ञापन
ासगंज सोरोंजी में रैन बसेरे में फर्श पर लगे बिस्तर व दीवारों पर गंदगी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पालिका ने रैन बसेरे का इंतजाम किया है, लेकिन यह रैन बसेरा यात्रियों को राहत देने के बजाए मुश्किल देने वाला है। रैन बसेरा में बिस्तर फर्श पर लगा दिए गए हैं। कोई चारपाई आदि की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में यात्रियों को कोई राहत नहीं मिल पाती। श्रद्धालुओं को जमीन पर बिस्तर लगे होने के कारण ठंड का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी का रैन बसेरा कासगंज गेट पर गांधी पार्क के पास बना है। दिन में इस रैन बसेरा के गेट पर ताला लटका रहता है। यदि कोई श्रद्धालु दिन में कोहरे और भीषण ठंड के बीच राहत पाना चाहता है तो वह रैन बसेरा में प्रवेश नहीं कर पाता। ताला लटका देख तमाम यात्री वापस हो जाते हैं। रैन बसेरा में काफी गंदगी का आलम है। गंदगी देखकर भी तमाम श्रद्धालु वापस हो जाते हैं।
रैन बसेरा दिन में भी खुलता है। कर्मचारी की तबीयत खराब होने के कारण रविवार को दिन में नहीं खुल पाया था। रैन बसेरा की व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी। पंकज भार्गव, प्रधान लिपिक, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें