फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी शंकराचार्य का 29 को आगरा आगमन, आदित्य वाहिनी हुई सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आदित्य वाहिनी द्वारा श्रीनगर हनुमान मंदिर पर संगोष्ठी कर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी के आगामी 29 सितंबर से एक अक्तूबर के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सदस्यों ने शंकराचार्यजी के आगामी कार्यक्रम की सूचना लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आदित्य वाहिनी के कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने विश्वस्तर पर घोषणा की है कि, साढ़े तीन वर्षों में भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाया जाएगा।
इसी को लेकर संपूर्ण भारत में शंकराचार्यजी की यात्रा निर्धारित है। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मोहन उपाध्याय, अनुज दीक्षित, पारसचंद्र, आनंद उपाध्याय, प्रभात कुमार, सतीशचंद्र, रमेशचंद्र, वीरेंद्र उपाध्याय, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें