फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए: यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स कमेटी से पूरन डावर ने दिया इस्तीफा, यह है वजह

Sat, 01 Jan 2022 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की एपेक्स काउंसिल से जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा (डीडीसीए) के अध्यक्ष पूरन डावर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूपीसीए के अध्यक्ष और सचिव को अपना इस्तीफा भेजा है। 
विज्ञापन
डीडीसीए के अध्यक्ष पूरन डावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वर्चुअल तरीके से हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में विवाद हो गया, जिस पर शुक्रवार को एपेक्स कमेटी के सदस्य पूरन डावर ने इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि एजीएम में कोई सदस्य किसी विषय पर चर्चा न कर पाए, इसलिए सभी को म्यूट (माइक बंद करना) कर दिया गया था। क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय, कमियों पर कोई चर्चा नहीं की गई। पूरन डावर जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन

एजीएम में चयन समिति, अंपायर समिति, एथेक्स ऑफिसर चयन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी। एपेक्स कमेटी के सदस्यों ने एजीएम ऑफलाइन कराने की मांग की लेकिन एसोसिएशन ने कोरोना का हवाला देते हुए इसे ऑनलाइन माध्यम से ही कराया। मुद्दों पर स्वीकृति देने के लिए सभी को ई मेल पर बैलेट पेपर दिए गए थे जिसका जवाब एक जनवरी की शाम चार बजे तक भेजना है। 
आमसभा से पूर्व होने वाली एपेक्स कमेटी की वर्चुअल बैठक में 17 सदस्यों में मात्र आठ सदस्य ही जुडे़ थे। इससे पहले दिसंबर में ही एपेक्स कमेटी के सदस्य राकेश मिश्रा ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। उनका कहना है कि यूपीसीए नियमानुसार काम नहीं करती है। तीन जनवरी को यूपीसीए को कोर्ट में पक्ष रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागपत्र में लगाए ये आरोप
आगरा के उद्यमी और एपेक्स कमेटी के सदस्य पूरन डावर ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि एजीएम वर्ष में एक बार होती है, वर्ष भर में क्या हुआ, उत्तर प्रदेश का क्रिकेट कहां पहुंचा, क्या उपलब्धि रही, क्या कमियां रहीं, उन्हें कैसे दूर किया जाए समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होती है। 

एजीएम का अर्थ यह नहीं है कि एजेंडा पढ़ा जाए और सबको म्यूट कर बिना चर्चा के एजेंडा को पास कर 15 मिनट में इसे समाप्त कर दें। यूपी की टीम छोटे राज्यों आसाम, झारखंड, हैदराबाद जैसी टीमों से हार रही है। यह चिंता का विषय है। यूपी का क्रि केट कहां जा रहा है, यह सोचना और इस पर चर्चा करना जरूरी है। जब चर्चा नहीं करनी तो मैं एपेक्स काउंसिल से इस्तीफा देता हूं। 

मेंबरशिप पहले ही समाप्त हो गई
यूपीसीए के कार्यवाहक सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि पूरन डावर 26 सितंबर को 70 साल के हो गए थे। उनकी मेंबरशिप पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब त्यागपत्र देने का कोई मतलब नहीं है। सदस्यों को म्यूट किए जाने का आरोप गलत है। सभी से हर एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई है। सभी के बैलेट पेपर आने के बाद दो जनवरी को मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें