बाह: चर्चित किन्नर के विरोध में अपनी गुरु मां के साथ बाह थाने पहुंची तीन राज्यों की किन्नर
बाह। उन्नाव और बाह में तमंचे के साथ जेल जाने वाली चर्चित किन्नर की दबंगई का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को मुरैना की रहने वाली गुरु मां नेहा किन्रर बाह थाने पहुंचीं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि वह गद्दीपति एवं गुरू मां नेहा किन्नर हैं।
बताया कि उनकी गद्दीपति क्षेत्र में मध्य प्रदेश में मालनपुर की दीपा नायक, पोरसा की वर्षा नायक, बामौर की कोयल नायक, विजयपुर की प्रवीन नायक, सुमावली की सुमन नायक, राजस्थान के राजाखेडा की सन्नो नायक, रठौडा की खुशबू नायक, उत्तर प्रदेश के बाह की कल्लो नायक, फतेहाबाद की बिजली नायक, पिनाहट की राजकुमारी नायक की गद्दियां आती हैं। नेहा किन्नर ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से चर्चित किन्नर दबंगई से बाह की कल्लो नायक को डराने, धमकाने और अनुचित दबाव बनाने का काम कर रही है। उन्होंने बधाई आदि में दखल रोकने एवं बाह की अधिकृत कल्लो नायक को काम करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।