बाह: बाह में प्राचीन रामलीला के आयोजन को कमेटी ने बनाई रणनीति, संगठन का किया विस्तार
बाह। कस्बे की रामलीला के संबंध में शनिवार रात ट्रस्ट कमेटी की बैठक हुई। सफल आयोजन की रणनीति के साथ ही संगठन का विस्तार किया गया। रामलीला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग उर्फ निशू, महामंत्री रमेश चन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्षित गर्ग, सह कोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग, मंत्री प्रियांश जैन, गोपाल गुप्ता, सोहित गर्ग, मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे आदि के सामने रामलीला को भव्य बनाने के कई प्रस्ताव आए। कमेटी ने संगठन को विस्तार देने के लिए मोनू भारद्वाज उर्फ विपिन शर्मा, आशीष गर्ग उर्फ आशू, अनुज गुप्ता, रिषभ जैन को नये सदस्य के रूप में शामिल किया है।