फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम विरोधी हैं अखिलेश, सीबीआई के डर से आरएसएस के एजेंट बने रामगोपाल: एहसान खान

Sat, 01 Dec 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते प्रसपा नेता एहसान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जनाक्रोश रैली के प्रदेश प्रभारी एहसान खान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को मुस्लिम विरोधी तो रामगोपाल यादव को आरएसएस का एजेंट बताया है। 
विज्ञापन


सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अखिलेश यादव ने हर स्तर पर अपमान किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली प्रदेश और देश की राजनीति की दिशा तय करेगी। 

शनिवार को मैनपुरी के गोपालनगर में जनाक्रोश रैली के जिला प्रभारी किशन दुबे के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एहसान खान ने कहा कि सपा संस्थापक लोहियावादी मुलायम सिंह यादव को अखिलेश यादव ने घुट घुटकर जीने को मजबूर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिवपाल का किया गया अपमान'

उन्होंने कहा कि सपा में शिवपाल सिंह यादव का खुलेआम अपमान किया गया है। जनाक्रोश रैली तय करेगी असली समाजवाद कहां है। सीबीआई की जांच से डरकर रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव आरएसएस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। बिहार में हुए महागठबंधन से मुलायम सिंह यादव को रामगोपाल ने आरएसएस के इशारे पर अलग कराया है। 

प्रसपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम और यादव विरोधी राजनीति कर कर रहे हैं। लोहिया और समाजवाद की नीतियों और सिद्धांतों से अखिलेश भटक चुके हैं। प्रसपा मुलायम सिंह की सीट छोड़कर लोकसभा की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने बताया कि जनाक्रोश रैली में मैनपुरी से 10 हजार प्रसपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, आगरा मंडल प्रभारी सुजान सिंह यादव, रैली के जिला प्रभारी किशन दुबे, प्रधान अखिलेश यादव मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें