आगरा। महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 की विजेता और शहर की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का सम्मान शुक्रवार को किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
समारोह में दीप्ति को पांच लाख रुपये का सम्मान चेक प्रदान किया जाएगा। आयोजन दोपहर 12:30 बजे दयालबाग अमर विहार के मित्तल मेंशन, अतुल फार्म हाउस, जगनपुर में होगा। ट्रस्ट की आशु मित्तल ने बताया कि आगरा की बेटी की उपलब्धियों पर पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में रामसरन मित्तल, संजीव मित्तल और आशु मित्तल भी मौजूद रहेंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन और उपाध्यक्ष राजेश सहगल भी समारोह में पहुंचकर दीप्ति का सम्मान करेंगे। संरक्षक गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष हेमलता काला, उपाध्यक्ष विजय भार्गव, उत्तर प्रदेश की क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के सदस्य अनीश राजपूत एवं सयुंक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने भी आयोजन में सहयोग की बात कही है।