आगरा। जगदीशपुरा थाने की हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत के मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अरुण के परिजनों से मुलाकात की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया। कांग्रेस महासचिव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 30 लाख रुपये का चेक अरुण वाल्मीकि के परिजनों को सौंपा।
प्रियंका गांधी ने परिवारीजनों से कुशलक्षेम पूछी और इस मामले में अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, शरद उपाध्याय, विनेश सनवाल, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू आदि मौजूद रहे।