आईसीयू में एक दिन के शुल्क
आईसीयू बेड - 6000-8000 रु.
नर्सिंग शुल्क- 1000 रुपये
रक्त-प्लेटलेट्स चढ़ाना - 500 रुपये
डॉक्टर विजिट- 1000-2000 रु.
ऑक्सीजन- 500-1000 रु.
डेंगू की जांच- 1000 रुपये
रक्त की जांच- 2500 रुपये
दवाओं का खर्च- 3000-5000 रु.
(जैसा कि तीमारदारों ने बताया)
सीएमओ कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं तीमारदार
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि डेंगू-वायरल बुखार के मरीजों के इलाज में मनमानी फीस नहीं ले सकते हैं। इसकी तीमारदार सीएमओ कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। डेंगू की जांच के लिए मनमानी शुल्क लेने की जांच को नोडल अधिकारी भी बनाया है। शिकायत मिली है, सभी निजी अस्पतालों की जांच कराई जाएगी।