आगरा। केंद्रीय कारागार में बंदियों की टीमों के बीच खेले जा रहे जेल प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे दिन रोमांचकारी मुकाबले हुए। पहला मैच 3बी और दूसरा मैच 3ए की टीम जीती।
बृहस्पतिवार को 12-12 ओवर के दो मैच खेले गए। पहला मैच सर्किल नंबर 3बी और 4बी के बंदियों के बीच खेला गया। जिसमें 3बी ने टॉस जीता और गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए 4बी की टीम ने 11 ओवर में 91 रन बनाए। दीपू ने 18 गेंद पर सर्वाधिक 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 3बी की टीम ने 12 ओवर में 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। भोला ने 4 चौके व 9 छक्के लगाते हुए 71 रन बनाए।
वहीं दूसरा मैच सर्किल नंबर 3ए और 4ए के बीच खेला गया। टॉस 4ए की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी की। 3ए ने 5 विकेट खोकर कुल 193 रन बनाए। बलकेंद्र ने 34 गेंद में 106 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के रहे। अलकेंद्र ने 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी 4ए की टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 131 रन ही बना सकी। सौरभ 3ए के लिए सर्वाधिक सफल बालर रहे, तीन ओवर में 22 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए।