फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इरादतनगर न्याय पंचायत और खेरागढ़ नगर पंचायत ने जीते मैच

विज्ञापन
खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम
विज्ञापन
आगरा। खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के चौदहवें दिन मंडी समिति ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला इरादतनगर न्याय पंचायत और सैंया ग्राम पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सैंया ग्राम पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इरादतनगर न्याय पंचायत की टीम ने मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इरादतनगर के भंडारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पुसैता न्याय पंचायत और खेरागढ़ नगर पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुसैता ने पहले बल्लेबाजी कर 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 98 रन बनाए। खेरागढ़ नगर पंचायत ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्रजेश दीक्षित (प्रदेश संगठन मंत्री, शिक्षक संघ), मनोज शर्मा, कृष्णगोपाल उपाध्याय, श्रीनिवास परमार, सभासद रम्मोलाल, मुकेश चौधरी, राजेंद्र त्यागी, सुरेंद्र लवानिया, लाखन सिंह, नीरज मौजूद रहे।

खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें