फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा जिला जेल में पहुंचा कोरोना: एक बंदी हुआ संक्रमित, चार महीने बाद मिला मरीज

Tue, 28 Dec 2021 03:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चार महीने बाद एटा में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। एटा जिला जेल में बंद एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। उसेे चार दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।  
विज्ञापन
जिला कारागार एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जिला कारागार में एक बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अवागढ़ थाना पुलिस ने उसे 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उसी दिन सैंपल लिया गया, जिसकी मंगलवार को रिपोर्ट आई। इसके बाद बंदी के सभी परिजन, थाना स्टाफ, जेल के बंदियों और स्टाफ की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। पांच महीने बाद जिले में कोरोना मरीज मिला है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ पुलिस ने 24 दिसंबर को 25 वर्षीय एक वारंटी युवक को गिरफ्तार किया था। 25 दिसंबर को जेल भेज दिया। एक रात हवालात में रहने के बाद वारंटी को जेल भेजा गया। इस वजह से पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लिए गए। मंगलवार को जब उक्त बंदी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
जेल में निरुद्ध बंदियों, कैदियों और अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। बंदी के परिजनों की भी सैंपलिंग की गई है। तीसरी लहर का खतरा इस समय बढ़ा हुआ है। ऐसे में कोरोना की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई के बाद यह केस सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में ही बंदी को किया गया क्वारंटीन
कोरोना संक्रमित निकले बंदी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में स्थित एक कमरे में क्वारंटीन किया है। यहां पर ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। लगातार बंदी की निगरानी की जाएगी।

दिल्ली से लौटकर आया था वारंटी
थाना अवागढ़ पुलिस वारंटी की तलाश में काफी लंबे समय से जुटी हुई थी। दिल्ली से लौटने के जानकारी पुलिस को हुई तो उसको पकड़ लिया और उसकी सैंपलिंग भी जेल भेजने से पहले कराई गई। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में ही किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में वह आया होगा।

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदी की आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बंदी को चार दिन पहले ही अवागढ़ पुलिस ने जेल भेजा था, तभी उसकी सैंपलिंग कराई गई थी। युवक को जेल में ही स्थित एक कमरे में क्वारंटीन किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें