फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जेल में बंदी ने खुद का काटा गला, बाथरूम में तड़पता मिला, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Wed, 06 Apr 2022 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जेल के बाथरूम में बंदी लहुलुहान हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया,  इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मथुरा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में पास्को और जानलेवा हमले के आरोप में निरुद्ध बंदी ने खाने के लिए मिलने वाली चम्मच को हथियार बनाकर खुद पर हमला कर लिया। उसने हाथ और गले की नस काट ली। जेल के बाथरूम में वह घायल हालत में पड़ा मिला। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह जेल के सफाई कर्मचारी बाथरूम की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने बाथरूम में जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र प्रभाती निवासी इन्द्रपुरी अमर कालोनी थाना हाइवे को लहुलुहान हालत में देखा। बाथरूम में बंदी के लहुलुहान हालत में मिलने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जेल के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहंच गए।  उसके हाथ और गले से खून बह रहा था।

आनन-फानन में घायल जीतू को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जेल में खाने के लिए मिलने वाली चम्मच को घिसकर बनाई गई कट्टन (चम्मच) घायल जीतू के पास पड़ी मिली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जीतू ने चम्मच से बनाई कट्टन से अपने हाथ और गले पर वार कर खुद को घायल किया है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें