केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने आए विदेशी छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय हिंदी संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने वाले तमाम विदेशी छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीवाने हैं। उनकी राजनीति को पसंद करते हैं। कुछ छात्र तो उन्हें ट्विटर पर फालो भी करते हैं।
इजिप्ट की रेहाब ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी के बारे में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में पढ़ती रहती हैं। उनका स्टाइल भी पसंद करती हैं। इजिप्ट की ही रीम मत्तर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री खबरों में बने रहते हैं। उनके निर्णयों पर इप्जिप्ट में भी चर्चा होती रहती है।
नाईजीरिया के औवाल यूसुफ ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी को बेहद पसंद करते हैं। लंबे समय से ट्विटर पर उन्हें फालो कर रहे हैं। त्रिनिदाद के अमरीश पवित्रम ने बताया कि खबरों में बने रहने के कारण नरेंद्र मोदी को ज्यादातर लोग जानते हैं। वह विश्व के चर्चित हस्तियों में से एक हैं।