गोबर चौकी प्राइमरी स्कूल में खुले में बैठकर पढ़ते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
भवनविहीन और जर्जर भवन वाले परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अभी तक आसपास के अच्छे भवन वाले विद्यालयों में शिफ्ट नहीं किया गया है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। गोबरचौकी, जगदीशपुरा विद्यालयों में विद्यार्थी धूप में पढ़ाई कर रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा में प्राथमिक स्तर पर 102 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 32 विद्यार्थियों का पंजीकरण है।
विद्यालय का भवन नहीं है। भवन के नाम पर एक स्टोर रूम और शौचालय है। इन दिनों बच्चों को शौचालय परिसर में भी बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जगह किराए पर बेसिक शिक्षा विभाग के पास है। यहां विद्यालय का निर्माण नहीं हो सकता है। 20-25 वर्षों से विद्यालय खुले में ही चल रहा है।
आगरा: बाजारों में टूट रहे नियम, भारी न पड़ जाए सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी, देखिए तस्वीरें
वहीं, प्राथमिक विद्यालय, गोबर चौकी में 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। सात-आठ वर्ष पहले विद्यालय का भवन ध्वस्त हो गया। अब विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ रहे हैं। प्रधानाध्यापिका राजरानी ने बताया कि विभाग को कई बार विद्यार्थियों को शिफ्ट करने के लिए लिखा गया है। प्रक्रिया चल रही है। जितनी जल्दी काम हो जाए, विद्यार्थियों को आराम मिल जाएगा। गर्मी बढ़ने के साथ विद्यार्थी परेशान हो जा रहे हैं।