फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Nath Kovind Visit: बांकेबिहारी के दर्शन कर आश्रय सदन की माताओं से संवाद करेंगे राष्ट्रपति, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Sun, 26 Jun 2022 08:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार की सुबह करीब 9:45 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। वह सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में महिलाओं से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को तीर्थनगरी वृंदावन आ रहे हैं। वह लगभग एक घंटा कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रुकेंगे। यहां राष्ट्रपति आश्रय सदन में रहने वाली विधवा और बेसहारा माताओं से संवाद करेंगे। उनके साथ भोजन भी करेंगे। इसके अलावा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी करेंगे। राष्ट्रपति से मिलने के लिए आश्रय सदन की महिलाओं में उत्सुकता है। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से कृष्णा कुटीर के सामने बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के जाएंगे। मंदिर से लौटने के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। सबसे पहले कृष्णा कुटीर के गेट के पास बने मंदिर में पूजा करेंगे। कृष्णा कुटीर पहुंचने पर चार महिलाएं राष्ट्रपति का टीका लगाकर और आरती उतारकर स्वागत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे अचार, कंठी माला, अगरबत्ती, पैकेजिंग आदि का अवलोकन भी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति माधवहाल में महिलाओं से मिलेंगे।
 
आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है। बाकी महिलाएं अन्य आश्रय सदन की रहने वाली हैं। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, जनपद के विधायक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने परखी बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह 9:45 बजे वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर आएगा। यहां से उनका काफिला ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर रवाना होगा। वह सुबह 10:05 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। दर्शन के बाद उनका काफिला कृष्णा कुटीर रवाना होगा। 10:55 बजे वह कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। यहां निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे। शासन ने इसे हाई-टी का नाम दिया है। दोपहर 12:15 वह दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आंनदी बेन पटेल पहले कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचे जाएंगे। 

पंडाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीवेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समारोह में पंडाल मंच को भव्यता दी गई है। मंच से राष्ट्रपति यहां उपस्थित महिलाओं का अभिवादन स्वीकार करेंगे। मंच के सामने डी पाइंट बनाया गया है। इसमें पहले घेरे में सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके पीछे लोगों के बैठने के लिए स्थान आरक्षित किए गए हैं। पूरे पंडाल में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

पांच महिलाएं करेंगी राष्ट्रपति के साथ बांकेबिहारी के दर्शन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने पर आश्रय सदन की पांच माताएं उनका मंदिर के गेट पर स्वागत सत्कार करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति महिलाओं के साथ मंदिर में प्रवेश करेंगे और ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति एवं महिलाओं की सहुलियत के लिए चौकी का इंतजाम किया है। 

कंठी माला भेंट करेंगी महिलाएं 

कृष्णा कुटीर की महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पाद में पारंगत हो रही हैं। सपनदास महिलाओं को कंठी और माला निर्माण में पारंगत कर रहे हैं। ये महिलाएं तुलसी की कंठी और माला का निर्माण कर रही हैं। माधुरी, नीलिमा, वंदन देवी, कुंती और जानकी ने बताया कि वह राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के आने पर वह उन्हें अपने हाथों से बनी कंठी माला भेंट करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें