भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद पहली बार आगरा आ रहे हैं। इसके साथ ही ताजनगरी में भी किसी राष्ट्रपति का 14 साल बाद आगमन हो रहा है।
इससे पहले 2003 में डा. एपीजे अब्दुल कलाम डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ही भाग लेने आगरा आए थे। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति के रूप में डा. कलाम का 2011 में भी आगरा की धरती पर आगमन हुआ था।
पांच दिसंबर को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल राम नाईक और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी आगरा आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।