फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू, 24 समितियां गठित

विज्ञापन
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 92वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह के लिए 24 समितियों का गठन किया गया है। समितियों का अध्यक्ष शिक्षकों को बनाया गया है। इस बार मेडल सूची तैयार करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि मेडिकल शिक्षा के मेडल सूची से बाहर होने की संभावना है। ऐसे में मेडल की संख्या भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का आयोजन 3 अगस्त को होने की उम्मीद है। कुलपति प्रो.आशु रानी के निर्देश पर 24 समितियों का गठन किया गया है। इसमें आयोजन, अतिथि समन्वय, पदक वितरण, मंच सज्जा, अनुशासन, भोजन, अतिथिगृह व्यवस्था, सभागार व्यवस्था, शोभायात्रा व उत्तरीय, डिग्री एवं पदक निर्माण, वीडियो व फोटोग्राफी, प्रोसीडिंग, डिग्री वितरण, सामाजिक सेवाकार्य, टेंट व्यवस्था, पोशाक, वार्षिक प्रगति, खेलकूद, मीडिया, सौंदर्यीकरण, मां-बेटी कार्यक्रम, शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार और कुलगीत समिति है।
दीक्षांत समारोह में सबसे बड़ा आकर्षक मेडल वितरण रहता है। इस बार मेडल सूची में बदलाव होने की उम्मीद है क्योंकि मेडिकल शिक्षा के पाठ्यक्रम विवि से हट गए हैं। ऐसे में मेडलों की संख्या भी कम हो सकती है। कुलसचिव डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए समितियों का गठन कर दिया गया है। समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को जिम्मेदारी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों को मिलेगा सम्मान
दीक्षांत समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता, भाषण, चित्रकला और कहानी के लिए चिह्नित होने वाले बच्चों को कुलाधिपति सम्मानित करेंगी। विवि की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें