आगरा। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड दौरे पर अपना एक खास सपना पूरा किया। क्रिकेट से मिले फुर्सत के पलों में दीप्ति ने प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंचीं।
सेंटर कोर्ट में रोमांचक माहौल देखकर दीप्ति भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अब तक विंबलडन सिर्फ टीवी पर देखती थीं। इसे सामने से देखना सपना पूरा होने जैसा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में मौजूद दीप्ति ने विंबलडन मैच देखने का अनुभव साझा किया। दीप्ति ने कहा कि यह अनुभव हमेशा याद रहेगा और यहां का माहौल अविश्वसनीय है।