फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज, नगरायुक्त ने दिए ये निर्देश; लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

Thu, 20 Feb 2025 10:17 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगरायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि गैरहाजिर रहने वाले सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी ठेकेदार एनजीटी के नियमों के तहत ही कार्य कराएं। जो ठेकेदार इनका पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गैरहाजिर रहने वाले सफाईकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दें। ये बातें नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


निगम के कार्यकारिणी हॉल में आयोजित बैठक में नगरायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम अब कभी भी आ सकती है। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहना होगा। जो भी सफाई कर्मचारी बिना बताए काम पर नहीं आ रहा है, उसकी सेवा समाप्त की जाए। 

कार्यदायी संस्थाओं से रेस्टोरेशन कार्य की रिपोर्ट लें। जिन स्थानों पर निर्माण चल रहे हैं, वहां ठेकेदारों को एनजीटी के नियमों का पालन कराया जाए। पालन न करने वालों का नगर निगम ठेकेदार के बिल से कटौती कर ले। उन्होंने कहा कि जहां भी लाइट, पोल, सफाई, टैक्स, सीवर, डूडा आदि समस्याओं को निस्तारित करा रहे हैं। 
विज्ञापन


वहां से नागरिकों के अलावा संस्थाओं और ठेकेदारों के स्टाफ और उनके परिजन से फीडबैक अवश्य कराएं। इसकी रिपोर्ट रोजाना अपर नगर आयुक्त को भेजें। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें