फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाराज सूरजमल के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज

विज्ञापन
महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस को मनाली को लेकर अंतिम बैठक।
विज्ञापन
मलपुरा(आगरा)। अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को महाराज सूरजमल के 262वें बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की। क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर और महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम के लिए झंडा और पट्टिका जारी की गई।
विज्ञापन

संगठन के महामंत्री लोकेंद्र चौधरी और भारत सिंह कुंतल ने बताया है कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और इतिहासकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, सांसद नवीन जैन, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी माैर्य, विधायक चौधरी बाबूलाल, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार और विजय शिवहरे मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व विधायक प्रताप बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां, राष्ट्रीय लोकदल ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, इतिहासकार राज किशोर शर्मा और डॉ. सुरेंद्र सिंह भी अतिथि रहेंगे।
बैठक में मंडलाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, वीरेंद्र सिंह छोंकर, जगबीर सिंह, जयप्रकाश चाहर, सुरेंद्र चौधरी, लखन चौधरी और जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें