फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट हादसा: एक साथ जली दोनों मृतकों की चिताएं

Tue, 23 Dec 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेसमेंट हादसा: दोनों मृतकों की बटेश्वर के मोक्षधाम में एक साथ जली चिताएं
विज्ञापन
बाह। बिजकौली गांव में रविवार की सुबह करीब 11 बजे भराव की मिट्टी के साथ निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढह गई थी। मलबे में 7 लोग दब गये थे, जिनमें से हीरालाल (60) और योगेश कुमार उर्फ योगेंद्र (45) की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह बटेश्वर के मोक्षधाम में दोनों की एक साथ चिताएं जली, गमगीन लोग बोल उठे कि दोनों को मौत एक साथ खींच ले गई थी।
विज्ञापन


हीरालाल की चिता को बेटे राजू और योगेश की चिता को बेटे सनी ने मुखाग्नि दी। बिजकौली में जोर सिंह के निर्माणाधीन बेसमेंट में कुछ लोग ताश खेल रहे थे, तभी भराव की मिट्टी के दबाव में दीवार गिर गई थी। मलबे में उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, हीरालाल, रामेंद्र सिंह, कल्लू, योगेश उर्फ योगेंद्र दब गए थे। जिनमें हीरालाल और योगेश की मौत हो गई। उत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, कल्लू अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। घर, परिवार और गांव के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं करने में जुटे रहे। उत्तम सिंह की पत्नी और बेटी सलोनी की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे। बिजकौली गांव में सोमवार को दूसरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ढांढ़स बंधाने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें