फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बा के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

ग्राम गनेशपुर निवासी जुम्मा की पत्नी उम्मीद बानो को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। जहाँ नॉर्मल प्रसव के बाद महिला ने एक बालक को जन्म दिया। प्रसव के बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसके अधिक रक्तस्राव हो गया। चिकित्सकों ने रक्तस्राव रोकने की कोशिश की, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुका। उसकी हालत खराब होता देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी बुला ली गई, लेकिन जब तक परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि महिला के अधिक रक्त स्राव हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें