फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से उतरते समय कील घुसने से गर्भवती का पेट फटा, मची चीख पुकार; हालत नाजुक

Mon, 09 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ट्रैक्टर से उतरते समय कील घुसने से गर्भवती का पेट फट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दर्नाक हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर से उतरते समय गर्भवती के पेट में कील घुस गई। इससे उसका पेट फट गया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने उसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  

विज्ञापन


बाह थाना क्षेत्र के चांगोली में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से उतरते समय खजुआपुरा की गर्भवती रामो देवी (32) के पेट में सीट के पास लगी कील फंस गई। जिससे उनका पेट 6 इंच फट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुआपुरा निवासी राजू की पत्नी रामो देवी 8 माह की गर्भवती है। उसे जांच के लिए परिजन पड़ोसी के ट्रैक्टर से बाह सीएचसी पर ले जा रहे थे। रास्ते में चांगोली गांव के पास रामो देवी पानी पीने के लिए ट्रैक्टर से उतरी थी। परिजन ने बताया कि उतरते समय सीट के पास लगी कील उसके पेट में फंस गई। ट्रैक्टर सवार कील को निकालते तब तक करीब 6 इंच पेट फट गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें