दुकान पर बिक रहा था नकली सरसों का बीज
निरीक्षण के दौरान पकड़ा, दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। कटरा समान के नैगवां तिराहे पर टीम ने एक खाद बीज की दुकान पर नकदी सरसों का बीज बेचा जा रहा था। सूचना पर खाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 42 पैकेट नकली बीज को जब्त कर लिया। संचालक के विरुद्ध नकदी बीज बेचने के मामले में किशनवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सोमवार को क्षेत्र के नैगवां तिराहे पर संचालित प्रदीप खाद भंडार पर सरसों का नकली बीज बेचे जाने की सूचना पर खाद विभाग की टीम इंचार्ज सागर कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारा खाद विभाग के छापे से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम ने दुकान पर बिकने वाले खाद बीज आदि की जांच की। दुकान संचालक शिवम कुमार की मौजूदगी के बीच टीम ने 42 पैकेट नकली सरसों के बीच बरामद किए। टीम ने बरामद किए गए नकली सरसों के बीच के सैंपल सील करने के बाद जांच के लिए भेजा है। बरामद नकली माल को जब्त किया गया है। दुकान पर नकदी बीज बिक्री करने वाले संचालक के विरुद्ध टीम इंचार्ज ने किशनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।