लेडी लॉयल में मंगलवार को प्रसूताओं को दो-दो घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो वे ऑटो से गईं। यहां दूर-दराज से आई प्रसूताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। अस्पताल से ऑटो तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिल रहा। इस परेशानी को देखते हुए सीएमएस ने 102 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी से कहा है कि एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए।
लेडी लॉयल में प्रसूता
- फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल में रोजाना लगभग 30 प्रसव हो रहे हैं, इतनी ही महिलाएं डिस्चार्ज हो रही हैं। इनमें पांच से दस प्रसूताओं को ऑटो या फिर अपने वाहन से घर जाना पड़ रहा है। इसमें बिचपुरी, रुनकता, बरौली अहीर, सैंया, इरादत नगर कुबेरपुर, मुढ़ी जहांगीर पुर समेत शहर से जुड़े गांव-कस्बों के मामले अधिक हैं।
ये भी पढ़ें- दर्द से कराहती रही बेटी, नहीं मिला स्ट्रेचर, न आया वार्ड ब्वॉय, पिता गोद में लेकर पहुंचा इमरजेंसी वार्ड
बिना स्ट्रेचर के बाहर निकलती प्रसूता
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के लिए चक्कर काटता रहा, नहीं मिली खाली
इरादत नगर के सलमान खान ने बताया कि पत्नी डिस्चार्ज हो गई है, घर लेकर जाना है, घंटा भर भटकते हुए हो गया। एंबुलेंस वाले कह रहे हैं कि इरादत नगर की ओर कोई एंबुलेंस नहीं जा रही। चार एंबुलेंस वालों से पूछा, सबने यही कहा। अब एंबुलेंस नहीं मिलेगी तो ऑटो लेकर जाना पड़ेगा।
ऑटो से घर जाती प्रसूता
- फोटो : अमर उजाला
पतली गली है, ऑटो से चले जाओ
कमला नगर की सत्यवती ने बताया कि पुत्रवधू डिस्चार्ज हो गई, घर से पहले पतली गली है, एंबुलेंस नहीं घुस पाएगी, ऐसे में कहा कि ऑटो कर लो ज्यादा बेहतर होगा। किराया पर ऑटो लेकर पुत्रवधू को लेकर जा रहे हैं।
जांच कराने को नहीं मिलता स्ट्रेचर, वार्ड आया
बिचपुरी के गोपाल ने बताया कि भर्ती गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और ईसीजी कराने के लिए व्हीलचेयर-स्ट्रेचर और वार्ड आया की सुविधा नहीं मिलती, पैदल ही लेकर जाना पड़ा, इससे परेशानी बढ़ गई।
एंबुलेंस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मामले बढ़े, देर से मिल रही एंबुलेंस
प्रसव और डिस्चार्ज मामले बढ़ गए हैं, परिजन एंबुलेंस देर से मिलने और खाली न होने की शिकायत करते हैं। कई बार वह ऑटो से भी चली जाती हैं। एंबुलेंस प्रभारी से इनकी संख्या बढ़ाने को भी कहा है। - डॉ. कल्याणी मिश्रा, सीएमएस
दो बढ़ाई्, तीन और बढ़ाई जाएंगी
लेडी लॉयल और एसएन के अलावा आसपास से भी गर्भवती-प्रसव के मामले बढ़ गए हैं, कोविड में भी एंबुलेंस लगी हैं। इससे देर से एंबुलेंस मिलने की परेशानी हो रही है। दो एंबुलेंस बढ़ा दी हैं, तीन और बढ़ाई जाएंगी।