मैनपुरी। बुधवार को कस्बा निवासी मुस्लिम समाज के लोगों ने बाबा रहमतुल्लाह अलैह फाजिलशाह की दरगाह पर पहुंचकर सपा नेता आजम खां और उनके परिवार की सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज अता करने के बाद बुधवार को सपा समर्थक पूर्व नगर अध्यक्ष तौशिफ खान, रुस्तम अली, अजहर राइन, चौधरी इमरान राइन, शमशाद खान, अकरम अली अंसारी, अजहर अंसारी, मोहम्मद शकील, जमील अंसारी आदि बाबा रहमतुल्लाह अलैह फाजिलशाह की दरगाह पहुंचे। यहां चादरपोशी कर सपा नेता आजम खां के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी गई।