धरने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली
- फोटो : अमर उजाला
संजय प्लेस में पार्किंग मुद्दे पर व्यापारियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने समर्थन दिया तो वहीं कात्यायनी बैंड के कलाकार भी बैंडबाजे लेकर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: संजय प्लेस में व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, चाय बेचकर नगर निगम को दान देने की अपील
धरनास्थल पर कोहली ने कहा कि भाजपा की सरकार सड़कें तक बेच रही है। ऐसे में आम आदमी त्रस्त है। नगर निगम भी निजीकरण की ओर बढ़ रहा है। प्राइवेट कंपनियों को जनता से जुड़ी सीवर, सफाई के कार्य सौंपे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पार्किंग पर विवाद: व्यापारियों ने नगर निगम के लिए मांगी भीख, ठेकेदार को खदेड़ा
महंगाई में हर काम का पैसा मांगा जा रहा है। इस दौरान कात्यायनी बैंड के तन्मय अरोरा, कुलवंत अपने साथियों के साथ बैंडबाजे लेक रपहुंचे। देशभक्ति के तरानों के साथ व्यापारियों में ऊर्जा का संचार किया।
ये भी पढ़ें: पार्किंग के खिलाफ जारी है व्यापारियों का आंदोलन, बापू के तीन बंदरों के प्रतीक बनकर किया विरोध
अध्यक्ष एके अग्निहोत्री ने कहा कि अब शहर के लोग पार्किंगों के खिलाफ एकजुट होकर संजय प्लेस पहुंचने लगे हैं। युवाओं का आना यह दर्शाता है कि आम लोग भी बेवजह पार्किंग शुल्क वसूले जाने से परेशान हैं।
ये भी पढ़ें: ताजनगरी के 'दिल' को लगा यह 'रोग', कहते हैं लोग- इलाज जरूरी है, कहीं नासूर न बन जाए
इस दौरान बृजेंद्र सिंह बघेल, हीरेन अग्रवाल, अरविंद सिंह, अशोक जैन, आरएस सेंगर, एमएस खान, धीरज जैन, अवधेश शर्मा, नितिन जौहरी, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।