फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा के संकल्प से प्रमाणित हुए गुरुजी, पहले चरण का प्रशिक्षण पूर्ण

विज्ञापन
कासगंज में निष्ठा के प्रथम चरण के प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण पत्र प्राप्त करते शिक्षक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में प्रथम चरण का निष्ठा प्रशिक्षण मंगलवार को पूर्ण हो गया। चार विकास खंडों के अलग-अलग क्षेत्रों में दिए गए प्रशिक्षण में प्रशिक्षित हुए शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने प्रमाणपत्र दे दिए हैं और कुशल विद्यालय प्रबंधन का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि निष्ठा (नेशन इनिशिएटिव ऑन स्कूल टीचर्स हेड होलिस्टिक एडवांस) के तहत स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ अलग-अलग चरणों में पढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में चार विकास खंडों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस तरह कुशल विद्यालय प्रबंधन करें। रिसोर्स पर्सन ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को प्रशिक्षण का समापन हुआ। कासगंज में बीईओ राजेंद्र सिंह बोरा, पटियाली में बीईओ गिर्राज सिंह, सिढ़पुरा में थान सिंह, नगर क्षेत्र में सोरों के बीईओ सचिन यादव ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र बांटे। इस दौरान सुनील चौधरी, चंद्रहास बाबू, जितेंद्र कुमार, अनार सिंह, योगेश कुमार, राकेश राजपूत, रामनरेश, सचिन पुंढीर, पूनम भारद्वाज मौजूद रहीं।

द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कल से
पहले चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रमाणपत्र देने के बाद अब दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा। 13 से 17 फरवरी तक दूसरे चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें