फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को लखनऊ जाएंगे प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ में 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत सम्मेलन में जिले के सभी प्रधान, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक प्रतिभाग करेंगे। वहीं एडीओ पंचायत भी इसमें मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

शासन द्वारा लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में एक एक वृहद आयोजन किया जा रहा है। इसे ग्राम पंचायत सम्मेलन का नाम दिया गया है। इसमें प्रदेश भर से ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत बुलाए गए हैं। जिले से भी इन सभी को भेजा जाना है। कार्यक्रम में सभी पंचायत भवनों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई। जिले में 548 ग्राम प्रधान, तीन एडीओ पंचायत, 132 पंचायत सचिव और 525 पंचायत सहायकों को भेजा जाना है।
इसके लिए 27 बसों की व्यवस्था की गई हैं। ये बसें संबंधित ब्लॉक सेे 15 दिसंबर को सुबह छह बजे रवाना होंगी। सुरक्षा की दृष्टि से इनमें दो-दो पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके लिए सभी को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित ग्राम पंचायत सम्मेलन के संबंध में सोमवार को डीपीआरओ स्वामीदीन ने सभी एडीओ पंचायत के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्यालय को बस संख्या, उसमें जाने वाले लोग और एक पंचायत सचिव को नोडल नामित करते हुए उसकी सूची दी जाएगी। इसमें सभी के मोबाइल नंबर भी अंकित किए जाएं। उन्होंने कहा कि हर हाल में बस सुबह छह बजे रवाना हो जाए ताकि समय से पहुंच सकें। इसके साथ ही जल-पान, भोजन आदि की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में एडीपीआरओ रोहित कुमार, जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा, एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र बाथम, करन सिंह, सुनील यादव, प्रदीप चौहान, राजीव कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें