फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार टावरों से अटकी आगरा की विद्युत आपूर्ति

Sat, 12 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 765 केवी के दो सब स्टेशन। विश्वनाथ चिरयाली से 800 केवी एचवीडीसी की डबल सर्किट लाइन। फिर भी आगरा में बिजली का संकट गहराया हुआ है। ताजमहल के शहर से ओवर लोडिंग के नाम पर बिजली की कटौती खत्म हो सकती है, लेकिन इसकी राह में केवल चार टावर रोड़ा बने हुए हैं। शमसाबाद रोड स्थित 765/400 केवी सब स्टेशन को 220 केवी बरौली अहीर सब स्टेशन से जोड़ने के लिए नौ टावर में पांच तैयार हैं। केवल चार टावरों के लिए किसान जमीन देने को तैयार नहीं है। ट्रांसमिशन कारपोरेशन के मुताबिक, अगर जमीन मिल जाए तो दो महीने के अंदर ही लाइन पूरी कर आगरा को ओवरलोडिंग से होने वाली कटौती से निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

पीलीपोखर 400 केवी पर 315 एमवीए के दो और 500 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा है, जो इन दिनों बिजली की भारी मांग से ओवरलोड है। 220 केवी बरौली अहीर सब स्टेशन (2×160) एमवीए इसी से जुड़ा हुआ है। ट्रांसमिशन अधिकारियों के मुताबिक, अगर पावर ग्रिड कारपोरेशन के महज दो किमी दूर स्थित सब स्टेशन से बरौली अहीर 220 केवी को जोड़ दिया जाए तो 320 एमवीए का लोड पीलीपोखर से कम हो जाएगा। इससे 1130 एमवीए की क्षमता वाले पीलीपोखर पर 810 एमवीए लोड रह जाएगा। चार टावरों के लिए किसान जमीन नहीं दे रहे। जमीन मिलने के बाद महज दो महीने में ही काम पूरा हो सकता है। इससे फतेहाबाद रोड पर बन रहे यूपी पावर कारपोरेशन के 765 केवी सब स्टेशन के बनने तक आगरा कटौती मुक्त हो सकता है।
220 केवी फीरोजाबाद भी जुड़ेगा बरौली अहीर से
फीरोजाबाद 220 केवी और बरौली अहीर 220 केवी को आपस में जोड़ने की योजना है। दरअसल, फीरोजाबाद 220 पर लोड कम है और उस स्थिति में बरौली अहीर सबस्टेशन को डिमांड बढ़ने पर आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

‘शमसाबाद रोड पावर ग्रिड सब स्टेशन और बरौली अहीर के बीच महज चार टावर की वजह से ओवरलोडिंग से मुक्ति नहीं मिल पा रही। पावरग्रिड से सप्लाई मिलने पर 320 एमवीए का लोड कम हो जाएगा। किसान जमीन पर टावर बनाने दें तो दो महीने में ही आगरा कटौती मुक्त हो सकता है।’
अशोक सक्सेना
चीफ इंजीनियर, यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन
132 केवी खेरागढ़ सब स्टेशन 15 से होगा शुरू
ओवरलोड हो रहे 132 केवी कैंट, बोदला और मलपुरा सब स्टेशन को अगले सप्ताह तक राहत मिल जाएगी। 15 सितंबर को 132 केवी खेरागढ़ सब स्टेशन शुरू हो जाएगा। खेरागढ़ सब स्टेशन पर 2×20 एमवीए की क्षमता है। 12 सितंबर से ट्रांसफार्मरों पर लोड डालना शुरू हो जाएगा और 15 सितंबर तक खेरागढ़ की पूरी आपूर्ति इसी सब स्टेशन से होने लगेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें