फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला मुख्य बाजार की सड़क पर जानलेवा बने गड्ढे

Tue, 14 Jul 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अकोला के मुख्य बाजार में सडक पर गड्डे। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अकोला। आगरा-जगनेर मार्ग पर स्थित कस्बा अकोला के मुख्य बाजार की सड़क के गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। गड्ढों के कारण राहगीर आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार से गुजरने वाले दोपहिया वाहन वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं। अचानक गड्ढे में पहिया पड़ने से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। बुजुर्ग और महिलाएं पैदल निकलते समय भी लड़खड़ा जाती हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात में अंधेरा होने पर गड्ढे दिखते नहीं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगरा-जगनेर मार्ग अकोला का मुख्य मार्ग है। यहां से रोज तमाम अधिकारी, विधायक, सांसद और मंत्रियों के काफिले गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इन गड्ढों पर नहीं पड़ती। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग आंख मूंदे बैठा है।
ग्रामीण अरुणकांत लवानियां, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली और सत्यभान सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीने से सड़क की हालत खराब है। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। लोगों को सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें