फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसफाॅर्मर सहित खंभों को तोड़कर नाले में पलटा लोडर, बत्ती गुल

Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वाहन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रांसफार्मर व टूटे विधुत पोल विधुत पोल से टकराने के बाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के ग्राम बानपुर के पास रविवार देर रात हरी मिर्च से लदा लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से टकराकर पलट गया। छह खंभे समेत ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। खंभे और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त होने से बानपुर और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर और बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बानपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह लोगों को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा। मामले में उपखंड अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वाहन की टक्कर से बिजली खंभे और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें