आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर 10 में रामलाल आश्रम, देशदीपक इंटर कॉलेज और अस्पताल हैं। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निकलते हैं। गड्ढों के कारण बैटरी चालित स्कूटर पर सवार छात्र-छात्राएं दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। भाजपा पार्षद सुषमा जैन ने बताया कि वह सड़क निर्माण के लिए मेयर हेमलता दिवाकर से मिल चुकी हैं, लेकिन नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सड़क पर गड्ढे भरवाए, न ही निर्माण कराया। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर भर में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन आवास विकास की सड़कों को छोड़ दिया गया। सुषमा जैन ने कहा कि इस अनदेखी की शिकायत वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से करेंगी।
ये भी पढ़ें - गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे
हजारों बच्चे पश्चिमपुरी रोड पर हो रहे परेशान
पश्चिमपुरी क्षेत्र में सिकंदरा रोड से शास्त्रीपुरम जोनल पार्क की 80 फीट रोड पर गड्ढों की भरमार है। यहां सीवर और पानी की लाइनें बिछाई गई थीं, जिसके बाद मई में सड़कों पर पैचवर्क कराया गया। पहली बारिश में ही यहां गड्ढों की भरमार हो गई। दो किमी. लंबी सड़क में पूरा ट्रेंच धंस गया है, जहां 12 से 18 इंच गहरे गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सेंट फ्रांसिस, गायत्री पब्लिक स्कूल, लाइफ लाइन इंटर कॉलेज, चिल्ड्रन प्रोग्रेसिव स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे इसी सड़क से निकलते हैं। स्कूलों की बसें निकलने के कारण दो पहिया वाहन चालकों के साथ इन गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने जलनिगम से इन सड़कों का निर्माण कराने और गड्ढे भरने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई थी दुकान, चली गई महिला की जान; 16 दिन बाद दुकानदार और नगर निगम पर केस