सात गुना ज्यादा पहुंचे सूक्ष्म धूल कण
दिवाली से पहले बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंची आगरा की हवा में खतरनाक सूक्ष्म कण पीएम 2.5 की मात्रा 442 पर पहुंच गई जो सामान्यत: 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए थी। यह सामान्य से 7 गुना ज्यादा है, वहीं कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा भी सामान्य से 26 गुना ज्यादा है। यह 4 के मुकाबले 106 माइक्रोग्राम पर पहुंच गई। ताजमहल के पास सात गुना ज्यादा प्रदूषण से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
सड़कों, पौधों पर जमा धूल की मोटी परत
कागजों में एयर एक्शन प्लान और ग्रेडेड एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें 200 के पार एयर क्वालिटी इंडेक्स होने पर सड़कों, पौधों पर जमा धूल हटाने केर लए पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों पर रोक और 300 से ज्यादा एक्यूआई पर ऑड, इवन, डीजल वाहनों का संचालन बंद, जनरेटर, कोयला आदि जलाने पर पूरी तरह से रोक जैसे कदम शामिल हैं, लेकिन धूल की मोटी परत जमा होने पर भी खोदाई वाले क्षेत्रों में न पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही पर्दे लगाकर काम किया जा रहा है। पौधों की पत्तियों पर धूल की मोटी परत के कारण उनका हरा रंग तक नजर नहीं आ रहा।
जलनिगम, समार्ट सिटी और मेट्रो के अधिकारी धूल रोकने के उपाय नहीं कर रहे हैं। तत्काल पानी का छिडकाव और पर्दे लगाए जाएं, अन्यथा काम रोक दिया जाए। नगर निगम को सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग और पौधों की धुलाई शुरू करनी चाहिए। - केशो मेहरा, सदस्य टीटीजेड अथॉरिटी
जलनिगम, मेट्रो, स्मार्ट सिटी समेत सभी निर्माण इकाईयों को नोटिस जारी किए गए हैं कि वह काम्प्रहेंसिव एक्शन प्लान का पालन करें और धूल रोकने के उपाय करें। प्रदूषण रोकने के लिए सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय हैं, उनका पालन करना होगा। - विश्वनाथ शर्मा, प्रभारी अधिकारी, यूपीपीसीबी
आगरा में व्यापारी से लूट: बदमाशों को थी रुपयों की जानकारी, डायरी में लिख गए ‘15 लाख हर कीमत पर जल्दी’