फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन कर विधानसभा के सियासी रण में उतरेगी शिवपाल यादव की प्रसपा

विज्ञापन
22एमएनपी-19- मदार दरबाजे पर उर्स के कार्यक्रम में मौजूद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह या? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी कार्यक्रम में बुधवार को शामिल होने आए प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने एक फिर से गठबंधन की सियासत को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा गठबंधन के साथ ही मैदान में दो-दो हाथ करेगी। मुलायम सिंह यादव की सियासी जन्मभूमि पर उनके इस बयान के बाद फिर से अटकलों का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

बड़ी नगरिया में आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा हर वर्ग के साथ खड़ी है। जो भी जनता के हित को लेकर उनके साथ आएगा, वे उसी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भले ही उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की बात नहीं की, लेकिन कहीं न कहीं ये एक इशारा जरूर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने के लिए कहा। सीएए पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने गलत निर्णय लिया है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, यहां हर धर्म के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। यहां उन्होंने कुछ लोगों को प्रसपा की सदस्यता भी दिलाई।
इसके बाद वे मदार दरवाजा स्थित खानकाहे अफजलिया पर चल रहे उर्स के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के लोगों के साथ चर्चा की। प्रसपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे एडवोकेट, जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, आजम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें