फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में भैंसा गाड़ी पर ज्ञापन देने निकले सपाई

विज्ञापन
27एमएनपी-07-सपा कार्यालय से भैंसा गाड़ी पर महंगाई के विरोध में ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। महंगाई व अन्य मुद्दों के विरोध में सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देने के लिए भैंसा गाड़ी पर निकले। हालांकि बीच रस्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया। बाद में केवल पांच लोगों को कलक्ट्रेट जाने की अनुमति दी गई। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई का विरोध किया। सपा कार्यालय से कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में भैंसा गाड़ी से कलक्ट्रेट के लिए निकले। कुछ दूरी पर ही एलआईसी गेट के सामने उन्हें कोतवाली पुलिस ने रोक लिया। काफी देर तक इंस्पेक्टर भानुप्रताप के समझाने के बाद केवल पांच कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट जाने की अनुमति मिली। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों को वापस लिए जाने, कानपुर शेल्टर होम की घटना में सीबीआई जांच कराने, मैनपुरी में अग्निकांड में मरने वालों को 50-50 लाख का मुआवजा दिलाने आदि मांगों को उठाया। रावल सिंह यादव, हृदेश कुमार, विजय कठेरिया, अरुण प्रताप सिंह, गंगाराम जाटव, देवेंद्र सिंह, जीतू दिवाकर, आशीष कठेरिया, देव यादव, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें